
गूंज, बहेड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की सहभागिता को लेकर ‘अग्निशिखा’ जिला युवती सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में बरेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक हजार छात्राओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।
सम्मेलन के माध्यम से छात्राओं को वर्तमान समय में उनके सामने मौजूद शैक्षिक एवं सामाजिक चुनौतियों के साथ ही राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्राओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा होगी।
कार्यक्रम की तैयारियां प्रांत छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, जिला छात्रा प्रमुख रीना, नगर अध्यक्ष डॉ. अवधेश तथा नगर मंत्री शेखर रस्तोगी के मार्गदर्शन में चल रही हैं। एबीवीपी की ओर से जिले की छात्राओं से ‘अग्निशिखा’ युवती सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
More Stories
₹88 लाख की लागत से बने किच्छा के दो भव्य प्रवेश द्वारों का विधायक बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने किया लोकार्पण
शारदीय नवरात्रि पर विधायक बेहड़ ने ग्राम सैजना में ₹7 लाख की लागत से बनने वाले माँ दुर्गा मंदिर का किया शिलान्यास
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद