उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

Advertisement

गूंज, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में सोमवार को बैंक, कोषागार और उप कोषागार भी बंद रहेंगे।

शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश संबंधी अधिसूचना में संशोधन करते हुए महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत लिया गया है।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर घोषित अवकाश प्रदेश के बैंकों, कोषागारों और उप कोषागारों में भी लागू रहेगा। शासन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस निर्णय की जानकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब सोमवार को महानवमी के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें