
गूंज, चम्पावत। नवयुवक रामलीला कमेटी, टनकपुर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। लकी ड्रॉ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
लकी ड्रॉ में राजेंद्र गड़कोटी ने पहला पुरस्कार जीतते हुए सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल अपने नाम की। वहीं शिवम पाल ने दूसरा पुरस्कार जीतकर होंडा शाइन मोटरसाइकिल प्राप्त की। मुकेश कश्यप तीसरे पुरस्कार के रूप में कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी के विजेता बने, जबकि अंकित कुमार ने चौथा पुरस्कार जीतकर मंत्रा स्कूटी अपने नाम की।
कमेटी की ओर से चारों विजेताओं को उनके जीते हुए वाहनों की चाबियां सौंपी गईं। अपने पसंदीदा पुरस्कार प्राप्त कर विजेताओं में खुशी का माहौल रहा। इसके अलावा लकी ड्रॉ में अन्य पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागियों ने भी अपने-अपने पुरस्कार प्राप्त किए।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण