राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में सम्पन्न हुई छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया, 8 पदों पर कुल 16 प्रत्याशियों ने दर्ज कराए नामांकन, एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। महाविद्यालय की ओर से नामांकित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं और चुनाव 29 सितंबर को प्रस्तावित है। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में 8 पदों पर कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से ध्यान सिंह और एबीवीपी से सुमित नायक ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से रोहन गड़कोटी, निर्दलीय साहिल मेहर और एनएसयूआई संदीप सिंह प्रत्याशी हैं। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से कंगना गुप्ता और एनएसयूआई से रितिका ने नामांकन कराया है।

वहीं सचिव पद पर एनएसयूआई से सुशील जोशी और एबीवीपी से वंश शर्मा, जबकि संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी से रिया आर्या और एनएसयूआई से लक्षिता जोशी प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से नीतू बिष्ट और एनएसयूआई से मुस्कान ने नामांकन किया है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई से बबीता और एबीवीपी से निर्मला महाराना ने नामांकन कराया है, वहीं सांस्कृतिक सचिव पद पर आशीष कुमार आर्या का एकमात्र नामांकन हुआ है।

छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार ने नामांकन प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी जानकारी दी। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें