
गूंज, देहरादून। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना सामने आई है। झटके महसूस होते ही लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि, भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की ओर से जारी होने वाले ताजा आंकड़ों के आधार पर ही इसकी वास्तविक तीव्रता और केंद्र की पुष्टि हो सकेगी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
More Stories
नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टनकपुर में 114 ग्राम स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार
टनकपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, तीन वार्डों में काटे चालान
रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कार्य बहिष्कार, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन