
गूंज, चम्पावत। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव घोषणा से पूर्व भाजपा अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है, इसके लिए संगठन में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया लगातार जारी है और संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे जा रहे हैं।
इसी क्रम में भाजपा ने जनपद चंपावत में चंद्रशेखर गुरुरानी को भाजपा की आई टी सेल का जिला सह संयोजक बनाया गया है। माना जा रहा है कि गुरुरानी को आई टी सेल में जगह दिए जाने के बाद जनपद चम्पावत में भाजपा के आई टी सेल में और तेजी आएगी।
बता दें कि गुरुरानी इससे पूर्व भी भाजपा आई टी सेल में जिला सह संयोजक की भूमिका निभा चुके है।
गुरुरानी ने उन्हें पुनः आई टी सेल के जिला सह संयोजक का दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का वो पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
More Stories
टनकपुर में 14 से 29 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी किया रोस्टर
चम्पावत और टनकपुर में लगेगी पासपोर्ट मोबाइल वैन, 27 से 29 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
टनकपुर में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया टीबी मुक्त भारत अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता पहुंचाने का लिया संकल्प