सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में होंगे 12 कार्यक्रम, प्रेस वार्ता में रूपरेखा जारी

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन 16 सितंबर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद में आयोजित होने वाले 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा पत्रकारों के समक्ष रखी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 16 और 17 सितंबर को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गड़कोटी ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय तथा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें