व्यवसायी और इंफ्लूएंसर ने किया दावा, लगाएंगे iphone का लंगर, 1000 से ज्यादा iphone बांटने की कही बात

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज। Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू हो चुकी है। आईफोन को बहुत से लोग खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत कीमत की वजह से वे अपनी ख्वाहिश का दम घोंट देते हैं। अब कुछ लोगों को iPhone मुफ्त में मिलने जा रहे हैं, जिसका दावा एक शख्स ने किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसें शख्स ने बताया है कि वे iPhone का लंगर लगाएंगे।

पंजाब के एक बिजनेसमैन और इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने 22 सितंबर को ‘iPhone Langar’ करने का ऐलान किया है। दावा है कि लगभग 1000 आईफोन का ऑर्डर दिया गया है। यह सभी मोबाइल सेट आईफोन 17 या उससे ऊपर के होंगे।

राकेश त्रेहान को ‘राजा डी किंग’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि ‘माता रानी उनसे बात’ करती हैं। माता उनके सपने में आई थीं। उन्होंने iPhone बांटने के लिए कहा था।

राजा डी किंग ने बताया कि 22 सितंबर को चंडीगढ़ और मोहाली में रहने वाले लोगों को iPhone दिए जाएंगे। उन्होंने इसे ‘आईफोन लंगर’ का नाम दिया है। 22 तारीख को ही पंजाब के 10 अन्य शहरों को भी शामिल कर लेंगे। फिर वहां पर फोन देने का काम किया जाएगा।

राकेश त्रेहान ने बताया कि उनके एक दोस्त को पहले ही 100 आईफोन 17 का ऑर्डर दे दिया गया है। एक दूसरी कंपनी को 1000 आईफोन ऑर्डर के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें टाइम लगेगा।

त्रेहान ने बताया कि मुफ्त आईफोन के लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाया गया था। iPhone सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो इस ग्रुप में ‘जय माता दी’ लिखेंगे। उन्होंने कहा, “ग्रुप में शामिल लोगों को आईफोन मिलने की तारीख तक हर दिन जय माता दी लिखना होगा. अगर वे एक दिन भूल गए, तो अगले दिन दो बार लिख दें। अगर नहीं लिखा, तो फोन नहीं मिलेगा।”

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें