उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

Advertisement

गूंज, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है जबकि कुछ से अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर उन्हें दूसरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास, गन्ना-चीनी और कुंभ मेला से जुड़े विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

आईएएस अधिकारियों के तबादले

निधि यादव अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण के साथ निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी संभाल रही निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार हटा दिया गया है। अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।

अभिनव शाह देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

दीपक सैनी पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

प्रवीण कुमार शहरी विकास निदेशालय, देहरादून में अपर निदेशक के पद से हटाकर पिथौरागढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अनामिका प्रतीक्षारत चल रहीं अनामिका को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

आशिमा गोयल ऊधमसिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर हल्द्वानी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

दीपक रामचंद्र सेठ रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

राहुल आनंद देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर उत्तरकाशी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

गौरी प्रभात पौड़ी में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

दीक्षित जोशी रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

जीवन सिंह नगन्याल कुमाऊं मंडल, नैनीताल में अपर आयुक्त के पद से हटाकर गन्ना-चीनी आयुक्त, काशीपुर और प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा की जिम्मेदारी दी गई है।

त्रिलोक सिंह मर्तोलिया गन्ना-चीनी आयुक्त, काशीपुर और शुगर मिल किच्छा के प्रधान प्रबंधक पद से हटाकर कुमाऊं मंडल, नैनीताल में अपर आयुक्त बनाया गया है।

अभिषेक त्रिपाठी चमोली के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर निदेशक पंचायती राज निदेशालय, देहरादून बनाया गया है।

रामजी शरण शर्मा अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (आईटीडीए), देहरादून में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

तीर्थपाल सिंह आईटीडीए, देहरादून में अपर निदेशक के पद से हटाया गया है। उनके पास स्मार्ट सिटी लिमिटेड, देहरादून के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी का प्रभार बना रहेगा।

जय भारत सिंह उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर शहरी विकास निदेशालय, देहरादून में अपर निदेशक बनाया गया है।

श्याम सिंह राणा रुद्रप्रयाग में अपर जिलाधिकारी के पद से हटाकर देहरादून नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

नारायण सिंह नबियाल बागेश्वर में अपर जिलाधिकारी के पद से हटाकर चमोली में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विवेक प्रकाश चमोली में अपर जिलाधिकारी के पद से हटाकर गन्ना-चीनी आयुक्त, काशीपुर और शुगर मिल किच्छा के प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

पंकज कुमार उपाध्याय ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) और जिला विकास प्राधिकरण के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर हरिद्वार कुंभ मेला में अपर मेलाधिकारी बनाया गया है।

कौस्तुभ मिश्रा ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और भूमि अधिग्रहण सक्षम प्राधिकारी (CALA) के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर मंडी परिषद, रुद्रपुर में उप निदेशक बनाया गया है।

स्मिता परमार देहरादून में अपर जिलाधिकारी और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA के पद से हटाकर रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

रविंद्र सिंह बिष्ट काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त पद से हटाकर बागेश्वर में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

निर्मला बिष्ट मंडी परिषद, रुद्रपुर में उप निदेशक और मुख्यमंत्री के उप सचिव के पद से हटाकर ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) बनाया गया है।

जितेंद्र कुमार हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद से हटाकर देहरादून में अपर जिलाधिकारी और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA की जिम्मेदारी दी गई है।

नुपुर वर्मा पौड़ी गढ़वाल में डिप्टी कलेक्टर के पद से हटाकर रुद्रपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

कमलेश मेहता टिहरी गढ़वाल में डिप्टी कलेक्टर के पद से हटाकर रुद्रप्रयाग में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

विनोद कुमार देहरादून में डिप्टी कलेक्टर के पद से हटाकर ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। उन्हें जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

परितोष वर्मा हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पद से हटाकर काशीपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

गोपाल राम बिनवाल रुड़की नगर निगम के नगर आयुक्त पद से हटाकर हरिद्वार कुंभ मेला में उप मेलाधिकारी बनाया गया है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें