
गूंज, उधम सिंह नगर। नगर पालिका परिषद किच्छा और सिरौलीकलां के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 सितंबर को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों के साथ कारीगरों और मजदूरों को मतदान के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम