दीपावली से पहले केंद्र सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफ़ा, 75% अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार

Advertisement

गूंज, नई दिल्ली।  दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है और सेवा विस्तार योजना पर बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के मुताबिक 25% अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, जबकि बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। यानी अग्निवीरों की सेवा चार साल से बढ़ाकर अब छह साल कर दी गई है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दो साल का कार्यकाल पाने वाले अग्निवीरों को प्रदर्शन के आकलन के आधार पर बाद में स्थायी पदों की भी पेशकश की जाएगी। CDS सुब्रमणि ने बताया कि सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को बढ़ा हुआ वेतन और भत्ते मिलेंगे।

केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने कहा, “आज भारतीय रक्षा बलों और हमारे ‘अग्निवीरों’ के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है। जैसा कि आप जानते हैं, ‘अग्निपथ’ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। उस समय यह कहा गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी। अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है। इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है।”

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें