इंडोनेशिया में 243 लोगो को ले जा रहा यात्री जहाज लापता, रेस्क्यू अभियान चला निकाले गए 103 यात्री, शेष की तलाश जारी

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, नई दिल्ली। इंडोनेशिया में 243 से लोगों को ले जा रहा एक यात्री जहाज के जावा सागर में लापता होने के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर दक्षिण कालीमंतन की यात्रा के दौरान संपर्क से बाहर हो गया। इंडोनेशिया बचाव दल ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया है। अब तक 103 लोगों को निकाल लिया गया है, जिसमें एक की मौत हो गई। बचाव दल जहाज के 140 लोगों की तलाश कर रहा है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए हुए हैं।

यह जहाज शनिवार को पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बंजारमासिन शहर जा रहा था। सुरबाया इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जहाज की आखिरी लोकेशन जावा सागर में थी, जो बंजारमासिन के घाट से 148 किलोमीटर की दूरी पर है। जहाज के रिकॉर्ड के अनुसार, इसमें 243 यात्री सवार थे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें