राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में मनाया गया हिंदी दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी के संरक्षण एवं अध्यक्षता में “हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा” विषय के तहत हिंदी दिवस पर विभिन्न साहित्यिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं गणेश स्तुति के साथ किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 12 सितंबर को निबंध, पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कविता, त्वरित/सामयिक गायन, कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. आशुतोष कुमार ने हिंदी दिवस के संदर्भ में सारगर्भित व्याख्यान दिया। डॉ. स्वाति पंत, डॉ. विमल जोशी, डॉ. अनिकेत मिश्र एवं डॉ. ब्रह्मानंद ने हिंदी भाषा के महत्व तथा वर्तमान समय में हिंदी की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. किरन ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की प्रासंगिकता समझाते हुए हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। डॉ. निशा ने भी अपने संबोधन में हिंदी भाषा के इतिहास, विकास, साहित्यिक समृद्धि तथा भारतीय समाज में हिंदी की भूमिका पर जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ विमल जोशी ने अपनी सुरीली आवाज़ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र मनीष सिंह बिष्ट, राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी सुभाष, पूर्व छात्र तुषार अग्रवाल ने भी सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में प्रोफेसर गोविंद बोहरा, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. विजय डालाकोटी एवं डॉ. मीनाक्षी जोशी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, द्वितीय स्थान निसरत जहां तथा तृतीय स्थान नेहा वर्मा ने प्राप्त किया। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता ने प्रथम स्थान मानसी, द्वितीय स्थान खुशी और तृतीय स्थान अनुष्का बोरा ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि भाटिया तथा कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजत ने प्राप्त किया। इसके अलावा सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान काजल एवं महक की जोड़ी ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि भाषा किसी भी राष्ट्र की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार होती है। हिंदी के प्रति सम्मान हमारी सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करता है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें