पिकअप वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो घायल

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। तहसील बाराकोट के कामाज्यूला क्षेत्र में शनिवार शाम एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस, राजस्व, फायर, स्वास्थ्य विभाग और 108 एंबुलेंस की टीमों को मौके पर भेजा।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चम्पावत को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से पिकअप वाहन संख्या UA03CA4351 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी लोहाघाट और तहसीलदार बाराकोट के नेतृत्व में संबंधित टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दुर्गम स्थान होने के बावजूद सभी टीमों ने आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में जीत सिंह अधिकारी (58) पुत्र धर्म सिंह अधिकारी और वाहन चालक नारायण सिंह अधिकारी (36) पुत्र दिनेश सिंह अधिकारी, दोनों निवासी रैघाव, तहसील बाराकोट, घायल हुए हैं।

एक घायल का उपचार उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में किया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल को भी उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल लाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से घायलों को समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया गया।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें