उत्तराखण्ड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, डीबीटी के माध्यम से मिलेगी टैबलेट खरीदने की राशि

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, देहरादून। उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अहम घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए टैबलेट खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान के तहत चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा प्रणाली को भविष्य की जरूरत के हिसाब से बदल रही है और छात्रों को तकनीक से जोड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी कि ‘छात्र-छात्राओं की मांग के अनुरूप राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि तकनीक और ज्ञान अर्जित करने के नए अवसर हमारे युवाओं तक और अधिक सहजता से पहुंच सकें। युवाओं की नई सोच, बड़े सपने और आत्मविश्वास ही नए और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं।’

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें