
गूंज, चम्पावत। नायक गोठ निवासी डॉ. आकाश कुमार सक्सेना ने AIAPGET 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की है। उन्होंने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ. आकाश कुमार सक्सेना ने Rishikul Government Ayurvedic Medical College, Haridwar से BAMS की पढ़ाई पूरी की है। वर्ष 2025 में उनका चयन CRAV, Rashtriya Ayurveda Vidyapeeth, New Delhi के लिए हुआ था। अब AIAPGET 2026 में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया है।
डॉ. आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उनके पिता दिनेश सक्सेना पॉलिटेक्निक कॉलेज में HOD हैं, जबकि माता पुष्पा सक्सेना गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई अनुभव सक्सेना MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉ. आकाश कुमार सक्सेना का लक्ष्य अब All India Institute of Ayurveda (AIIA), New Delhi से MD की उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन, पं दीपक चंद्र पाटनी ने दी जानकारी