
गूंज, खेल। महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नए अवतार में नजर आएंगे। IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने धोनी को टीम का मेंटर नियुक्त किया है। CSK ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही धोनी के बतौर खिलाड़ी करियर पर भी विराम लग गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऐलान में कहा है कि धोनी इस नई भूमिका के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे, यानी अब वह खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि टीम में मेंटर की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी के बिना CSK नहीं है। करीब दो दशक से हम उनके साथ इस सफर में आगे बढ़े हैं। इस दौरान हमने जीत, मुश्किलें और हर तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं। हमारे रिश्ते की मजबूती की सबसे बड़ी वजह यह है कि हम एक-दूसरे की नीयत पर सवाल नहीं उठाते। इसी भरोसे ने इस सफर को मुमकिन बनाया।’ उन्होंने 2008 में धोनी को चेन्नई से जोड़ने के फैसले को भी याद किया। श्रीनिवासन ने कहा, ‘2008 में मैंने जोर दिया था कि धोनी CSK का हिस्सा होने चाहिए। यह मेरे सबसे अच्छे फैसलों में से एक साबित हुआ। ऐसा सिर्फ फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि वह जिस तरह के इंसान हैं, उसकी वजह से भी है।धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे। CSK हमेशा उनका घर रहेगा।’
CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने धोनी को लेकर कहा कि उनके जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार ही आता है। उन्होंने कहा, ‘हम खुशकिस्मत हैं और उनके आभारी हैं कि धोनी शुरुआत से ही CSK के साथ रहे। उन्होंने इस टीम की नींव रखी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘धोनी सिर्फ CSK के दिग्गज खिलाड़ी नहीं हैं। मैदान के अंदर और बाहर उन्होंने हमें जो दिया है, उसका कोई हिसाब नहीं लगाया जा सकता। उनकी कप्तानी, विनम्रता, प्रतिबद्धता और करोड़ों प्रशंसकों से जुड़ने का उनका अंदाज बेहद खास है। उन्होंने ऐसी विरासत बनाई है और हमें ऐसी यादें दी हैं, जिन्हें हम जिंदगीभर संजोकर रखेंगे।’ रूपा गुरुनाथ ने बताया कि मेंटर के तौर पर धोनी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि बदलाव के इस दौर में उनका अनुभव और विशेषज्ञता बेहद अहम होगी। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और धोनी का मार्गदर्शन CSK की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा।
More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर महाविद्यालय का दबदबा, पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा, हर्षवर्धन सिंह बोरा बने बेस्ट एथलीट ऑफ द टूर्नामेंट
राहत: सस्ता होगा कैंसर का इलाज, एंटी – कैंसर दवाइयों के दाम में भारी गिरावट, 9 नवंबर से लागू होगी नई कीमत
दीपावली से पहले केंद्र सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफ़ा, 75% अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार