जयन्ती के अवसर पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री, पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, उधम सिंह नगर। किच्छा विधानसभा के विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश के सामने आदर्श प्रस्तुत किया। इन दोनों महान विभूतियों का जीवन सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा

लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश के जवानों और किसानों के योगदान को सम्मान दिया। हमारे पूर्वजों ने जिस हिंदुस्तान को हमें सौंपा है, उसे एकता, अखंडता और भाईचारे के सूत्र में पिरोकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी धर्मों के लोगों की इस देश के प्रति समान जिम्मेदारी है। हमें आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हुए अपने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करना होगा। आने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक त्योहारों को भी हमें आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाना है तथा एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होकर सामाजिक एकता की मिसाल कायम करनी है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, क्षेत्र के विकास और आपसी सौहार्द को प्राथमिकता देना ही हमारे महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक त्योहारों को भी हमें आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाना है तथा एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होकर सामाजिक एकता की मिसाल कायम करनी है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, क्षेत्र के विकास और आपसी सौहार्द को प्राथमिकता देना ही हमारे महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिन्धी, राजेश प्रताप सिंह, सईदुल रहमान, मेजर सिंह, दलजीत खुराना, रहीश अहमद, अरुण तनेजा, बंटी पपनेजा, ओमप्रकाश दुआ, अशोक चुघ, जितेन्द्र संधू, कलावती, बलविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिन्धी, नितिन शर्मा, गुरचरण सिंह, विनोद पन्त, बिशन कोरंगा ,जीवन जोशी, देवकीनन्दन, छोटेलाल कोली, अफसार कुरैशी, नासिर अहमद, फजील खान, फरीद बावा, राजकुमार कश्यप, फ़रियाद शाह, दलजीत ककड़, इम्तियाज मलिक, सुखविंदर सिंह, कर्मजीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें