पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में पर्यावरण संरक्षण समिति, विद्यालय की एसएमसी और विद्यालय प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया पौध रोपण एवं स्वच्छता अभियान

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कॉलेज परिवार, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए पौधे रोपे गए।

अभियान के दौरान छात्राओं, शिक्षकों, समिति पदाधिकारियों एवं एसएमसी सदस्यों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता जोशी और समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने देश को अधिक हरियालीयुक्त और स्वच्छ बनाने के साथ वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में विद्यालयों एवं युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

अभियान के माध्यम से छात्राओं एवं स्थानीय समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस दौरान माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, प्रधानाचार्या विनीता जोशी, अध्यापिका बिंदु चंद, दीपा, शिवांगी भट्ट, पुष्पा जोशी, पूनम भट्ट, रश्मि गौड़, मंजु आर्या, नीलम पांडे, रश्मि जोशी, रीता उपाध्याय, रेनू शैल के अलावा समिति की सुनीता सक्सेना, संतोषी देवी, मंजू देवी, अनुपमा, पुष्पलता, कमला देवी, सोनी देवी, नीलम मिश्रा, लीला देवी, कमलेश कुमार, दुर्गा, सरस्वती देवी, कविता कोहली के अलावा तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें