बेटियों के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मविश्वास को सशक्त करने की दिशा में सेवा संकल्प फाउंडेशन की पहल, गीता धामी के संदेश के साथ टनकपुर व बनबसा में छात्राओं को वितरित किए गए निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी की पहल एवं मार्गदर्शन में पूरे उत्तराखंड में ‘महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण अभियान’ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टनकपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बनबसा में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए तथा मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी द्वारा प्रेषित संदेश छात्राओं को पढ़कर सुनाया गया। अपने संदेश में श्रीमती गीता धामी जी ने कहा कि मासिक धर्म एक सामान्य एवं स्वाभाविक प्रक्रिया है, इसलिए इसे लेकर किसी भी प्रकार की शर्म या संकोच की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने छात्राओं से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या सवाल होने पर अपनी मां, बड़ी बहन, शिक्षिका अथवा चिकित्सक से खुलकर संवाद करने का आह्वान किया।

गीता धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह अभियान केवल सैनिटरी नैपकिन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मविश्वास से जुड़ा एक संकल्प है। उन्होंने छात्राओं को खूब पढ़ने, बड़े सपने देखने और पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के 50 से अधिक विद्यालयों में छात्राओं तक निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन पहुंचाने के साथ-साथ मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। फाउंडेशन का प्रयास है कि यह अभियान प्रदेश के अधिक से अधिक विद्यालयों एवं क्षेत्रों तक पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा बेटियां इससे लाभान्वित हों।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी, भाजपा महिला मोर्चा दीपा जोशी, अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, मनोनीत सभासद रीता कलखुड़िया, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि धस्माना, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर विनिता जोशी, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा मीनाक्षी विश्वकर्मा सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य जन उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें