
गूंज, देहरादून। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन परिवहन निगम मुख्यालय में महाप्रबंधक के माध्यम से भेजा गया। इसमें निगम को मजबूत करने के साथ कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
संघ ने आगामी अर्धकुंभ को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार से परिवहन निगम के लिए 600 नई बसें खरीदकर उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी परिवहन निगम के माध्यम से कराने की मांग उठाई गई। संघ ने इलेक्ट्रिक बसों को निजी संचालकों को दिए जाने पर रोक लगाने की मांग भी की।
ज्ञापन में संविदा, विशेष श्रेणी और अन्य कर्मचारियों को नियमित करने, दो-तीन माह से लंबित वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा विभिन्न राज्यों में कर्मचारियों की पेंशन और अन्य देयकों का समय पर भुगतान कराने की मांग की गई।
संघ ने पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 7,500 रुपये प्रतिमाह ईपीएस पेंशन दिए जाने की मांग भी रखी। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन निगम को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
More Stories
नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव के लकी ड्रॉ में राजेंद्र गड़कोटी ने जीती सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर