टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर 2026 को मां शारदा के तट से रामलीला मैदान, टनकपुर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 1 से 7 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रवाहक के रूप में देवी दिव्यांशी किशोरी जी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी। कथा का समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत 25 सितंबर को भूमि पूजन से होगी। वहीं 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 9 और 10 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 11 अक्टूबर से श्रीरामलीला मंचन होगा। इसके बाद दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर को रावण कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।

महोत्सव के अंतिम दिन 21 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बंपर लकी ड्रा भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि “इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। समिति की ओर से सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं। हम क्षेत्रवासियों से अपील करते हैं कि वे परिवार सहित कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।”

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें