
- 8 से 10 अक्टूबर तक मतदान केंद्रों पर चल रहा अभियान, 12 अक्टूबर से बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन
गूंज, चंपावत। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए चंपावत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) वर्तमान निर्वाचक नामावली का पूर्व की मतदाता सूची से मिलान कर रहे हैं। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूट गए पात्र नागरिकों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विशेष अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले नागरिकों को मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय विशेष अभियान की समाप्ति के बाद 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करेंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान कर नियमानुसार उनका पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
More Stories
नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव के लकी ड्रॉ में राजेंद्र गड़कोटी ने जीती सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर