राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में ‘शी फॉर STEM’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Advertisement
  • विज्ञान वर्ग की छात्राओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने और करियर के अवसरों से जोड़ने पर जोर

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में उच्च शिक्षा विभाग, यूकास्ट एवं STEM इंटरनेशनल द्वारा प्रायोजित ‘She for STEM’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान वर्ग की छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करते हुए उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाना है।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. बृजेश्वर प्रसाद ओली ने छात्राओं को STEM कार्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से बीएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा विकसित करने के साथ ही भविष्य के बेहतर करियर विकल्पों के लिए तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान चंपावत जनपद के लैब समन्वयक विवेक नाथ ने उपस्थित छात्राओं का पंजीकरण कराया तथा कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापकों ने छात्राओं को कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने और पूरी निष्ठा के साथ इससे जुड़कर अपने वैज्ञानिक कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए STEM कार्यक्रम से मिलने वाले संभावित परिणामों तथा इससे जुड़े विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. एमएस चौहान, प्रो. एएस खान, प्रो. आशुतोष, प्रो. गोविंद सिंह बोरा, डॉ. विजय डालाकोटी, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. पूनम, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. निशा, डॉ. किरण, डॉ. स्वाति पंत, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अविनाश सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें