अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में जिला चिकित्सालय की टीम ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 121 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Advertisement

गूंज, अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की टीम द्वारा गुरुवार (8 अक्टूबर) को अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण एवं आवश्यक दवा वितरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया।

शिविर में चिकित्सा टीम के डॉ. नीरज सुयाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा नगरकोटी, महिला चिकित्सा अधिकारी पूजा भाकुनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विपिन चन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी योगेश भट्ट, फार्मासिस्ट दीपक दत्ता तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट/नेत्र परीक्षक द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक सुदर्शन लाल साह, प्रधानाचार्य ब्रज मोहन ,संजय पाण्डे, विद्यालय प्रबंध समिति के मनोनीत सदस्य आशीष जोशी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें