
गूंज, बहेड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की सहभागिता को लेकर ‘अग्निशिखा’ जिला युवती सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में बरेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक हजार छात्राओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।
सम्मेलन के माध्यम से छात्राओं को वर्तमान समय में उनके सामने मौजूद शैक्षिक एवं सामाजिक चुनौतियों के साथ ही राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्राओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा होगी।
कार्यक्रम की तैयारियां प्रांत छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, जिला छात्रा प्रमुख रीना, नगर अध्यक्ष डॉ. अवधेश तथा नगर मंत्री शेखर रस्तोगी के मार्गदर्शन में चल रही हैं। एबीवीपी की ओर से जिले की छात्राओं से ‘अग्निशिखा’ युवती सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
मां वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी और ज्वाला जी की ज्योत लेने दो बसों के माध्यम से गए 97 श्रद्धालु, विधायक बेहड़ ने ध्वज दिखा किया रवाना
जयन्ती के अवसर पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री, पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि