
गूंज, चम्पावत। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से चंपावत ब्लॉक में आगामी 23 और 24 सितंबर को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, चंपावत में सुबह 10 बजे से दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खंड समन्वयक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 10 तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशु भाषण तथा श्लोक उच्चारण की स्पर्धाएं दोनों वर्गों में आयोजित की जाएंगी।
विजेताओं को खंड, जिला व राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में राजकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय, संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम