किच्छा नगर पालिका चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जितेंद्र सिंह संधू ने भाजपा छोड़ समर्थको संग थामा कांग्रेस का दामन

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, उधम सिंह नगर। उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा नगर पालिका और सिरौली नगर पंचायत में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी जनता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रह हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए जितेंद्र सिंह संधू ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ किसान नेता जितेंद्र सिंह संधू को दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल कराया। नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। इससे पूर्व किच्छा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा का भव्य स्वागत किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जितेंद्र सिंह संधू सहित उनके समर्थकों का प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है और जनता का मोह भाजपा से लगातार भंग हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी एवं विकास विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए किसान नेता संधू ने कहा कि उनका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और विधायक तिलक राज बेहड़ से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन थाम कर सांसद का चुनाव लड़ाया था तथा उसके बाद अपने कामकाज में व्यस्त हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनका लगाव कांग्रेस से रहा है और उन्होंने आज घर वापसी कर ली है तथा तन मन धन से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं सिरौली नगर पालिका से प्रत्याशी प्रतिनिधि सईदुल रहमान, विधायक तिलक राज बेहड़, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, हाजी सरवर यार खान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी, ओमप्रकाश दुआ, मेजर सिंह, भूपेंद्र पपनेजा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें