भारत विकास परिषद द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कराई गई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को भारत विकास परिषद द्वारा टनकपुर के विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। गुरुवार को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में टनकपुर क्षेत्र के आठ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और सीनियर वर्ग में किया गया। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में राधा , कृष्ण की वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में मिनी माइंड्स अकादमी का जलवा दिखा, जहां विद्यालय ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों स्थान प्राप्त किए, प्रथम स्थान पर चार्वी भट्ट, द्वितीय स्थान पर विति बत्रा और तृतीय स्थान पर अनन्या सिंह रही।

वहीं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजन पब्लिक स्कूल के पुलकित जुकरिया, द्वितीय स्थान ब्लू माउंटेन स्कूल की रितिशा गुप्ता तथा तीसरा स्थान नंदा कॉन्वेंट स्कूल की पूर्वा पुनेठा ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में संजय गर्ग, अनीता शारदा, सीमा अग्रवाल रहे, वहीं कार्यक्रम का संचालन मोनिका अग्रवाल ने किया।

इस दौरान भारत विकास परिषद की टनकपुर शाखा के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, संरक्षक राजीव कुमार आर्य, अंकुर टंडन, नवल किशोर तिवारी, कैलाश गहतोड़ी, नारी संस्था की संरक्षिका निधि गुप्ता, ममता अग्रवाल सहित भारत विकास परिषद के अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें