टनकपुर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर बनबसा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते कुल 26 पदक

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध, टनकपुर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) में शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर, बनबसा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए, जिनमें 7 स्वर्ण (Gold), 12 रजत (Silver) और 7 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री माधवानंद भट्ट जी ने विजयी प्रतिभागियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस शानदार उपलब्धि में क्रीड़ा प्रभारी श्री सुंदर सिंह सोरागी तथा सहायक क्रीड़ा प्रभारी श्री विक्रम का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें