
गूंज, चम्पावत। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध, टनकपुर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) में शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर, बनबसा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए, जिनमें 7 स्वर्ण (Gold), 12 रजत (Silver) और 7 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री माधवानंद भट्ट जी ने विजयी प्रतिभागियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस शानदार उपलब्धि में क्रीड़ा प्रभारी श्री सुंदर सिंह सोरागी तथा सहायक क्रीड़ा प्रभारी श्री विक्रम का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द