
गूंज, टनकपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार, 19 अगस्त को राय फोटो स्टूडियो एवं सहयोगियों की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब एवं निर्धन परिवारों को राशन सामग्री तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। वहीं जरूरतमंद बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फोटोग्राफी के क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें फोटोग्राफी की बारीकियों, कैमरे के उपयोग और इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस की खुशी मनाई गई।

आयोजक राय फोटो स्टूडियो के संचालक दीपक राय ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीरें खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यादों और भावनाओं को संजोने का माध्यम भी है। सामाजिक सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में लवली फोटो स्टूडियो के महेंद्र, रवि, दिनेश, नरेंद्र, अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद तथा नगर पालिका सभासद दिलदार अली ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और बच्चों को नई जानकारी एवं प्रेरणा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंदी प्रसाद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा शिक्षा, विकास और शोषित-वंचितों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्य सदैव रहेंगे याद