भाजपा ने उत्तराखंड के 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए घोषित, चम्पावत की जिम्मेदारी गुंजन सुखीजा को

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से बुधवार (19 अगस्त) को सूची जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश के कुल 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। चम्पावत जिले की जिम्मेदारी श्री गुंजन सुखीजा को जिला प्रभारी तथा श्री हिमांशु बिष्ट को जिला सह-प्रभारी बनाया गया है।

सूची के अनुसार उत्तरकाशी के प्रभारी नवीन ठाकुर एवं सह-प्रभारी विनोद रतूड़ी, चमोली के प्रभारी सम्पत सिंह रावत एवं सह-प्रभारी महावीर पंवार, रुद्रप्रयाग के प्रभारी सतीश लखेड़ा एवं सह-प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, टिहरी के प्रभारी अनिल गोयल एवं सह-प्रभारी सतेंद्र राणा बनाए गए हैं।

वहीं देहरादून ग्रामीण की प्रभारी नेहा जोशी और सह-प्रभारी पवन चौधरी, देहरादून महानगर के प्रभारी राकेश गिरी एवं सह-प्रभारी संजय गुप्ता, ऋषिकेश के प्रभारी डॉ. स्वरज विद्यान एवं सह-प्रभारी अमन त्यागी तथा हरिद्वार के प्रभारी शैलेन्द्र सिंह बिष्ट एवं सह-प्रभारी दीपक धर्मीजा नियुक्त किए गए हैं।

रुड़की के प्रभारी आदित्य चौहान एवं सह-प्रभारी रविन्द्र कटारिया, पौड़ी के प्रभारी नलिन भट्ट एवं सह-प्रभारी रविन्द्र राणा, कोटद्वार के प्रभारी रमेश मैंदुरी एवं सह-प्रभारी संदीप गोयल, पिथौरागढ़ के प्रभारी निर्मल मेहरा एवं सह-प्रभारी रवि रौतेला तथा बागेश्वर के प्रभारी वीरेन्द्र बल्दिया एवं सह-प्रभारी राकेश जोशी बनाए गए हैं।

इसी क्रम में रानीखेत के प्रभारी प्रदीप जनौटी एवं सह-प्रभारी गौरव पाण्डे, अल्मोड़ा के प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं सह-प्रभारी दीपिका बोहरा, नैनीताल के प्रभारी विवेक सक्सेना एवं सह-प्रभारी रणदीप पोखरिया, काशीपुर के प्रभारी पुष्कर सिंह काला एवं सह-प्रभारी भारत भूषण चुघ तथा ऊधमसिंह नगर के प्रभारी खिलेंद्र चौधरी एवं सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें