विश्व फोटोग्राफी दिवस पर जरूरतमंदों को बांटा राशन, बच्चों को बांटी चॉकलेट और मिष्टान्न मिठाई, फोटोग्राफी के विषय में दी जानकारी

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, टनकपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार, 19 अगस्त को राय फोटो स्टूडियो एवं सहयोगियों की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब एवं निर्धन परिवारों को राशन सामग्री तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। वहीं जरूरतमंद बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फोटोग्राफी के क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें फोटोग्राफी की बारीकियों, कैमरे के उपयोग और इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस की खुशी मनाई गई।

आयोजक राय फोटो स्टूडियो के संचालक दीपक राय ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीरें खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यादों और भावनाओं को संजोने का माध्यम भी है। सामाजिक सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में लवली फोटो स्टूडियो के महेंद्र, रवि, दिनेश, नरेंद्र, अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद तथा नगर पालिका सभासद दिलदार अली ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और बच्चों को नई जानकारी एवं प्रेरणा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें