
गूंज, चम्पावत। नगर पालिका परिषद टनकपुर में विगत बोर्ड बैठक के दौरान उत्पन्न हुए विवाद के बाद कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों के बीच वार्ता एवं विचार-विमर्श के बाद मामले का समाधान निकाला गया।
बुधवार को आयोजित बैठक में वार्ड संख्या-07 के सभासद चर्चित शर्मा ने नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों एवं बोर्ड सदस्यों के समक्ष लिखित रूप में माफीनामा प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। सभासद द्वारा लिखित माफीनामा प्रस्तुत किए जाने के बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद नगर पालिका परिषद के समस्त कार्यालयीन कार्यों के साथ ही जनहित से जुड़े कार्य भी पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिए गए।
हड़ताल समाप्त होने से नगर पालिका के कामकाज को लेकर बनी गतिरोध की स्थिति समाप्त हो गई है और आम जनता को मिलने वाली पालिका संबंधी सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द