राज्य स्थापना दिवस की श्रृंखला में टनकपुर में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ईसीजी, मधुमेह, हीमोग्लोबिन और उच्च रक्तचाप की जांच कर मरीजों को दी गई चिकित्सकीय सेवाएं

Advertisement

गूंज, चम्पावत। उत्तराखंड के 26वें राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार, 4 नवंबर 2026 को आर्य समाज मंदिर टनकपुर में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत के दिशा-निर्देशों पर आयोजित शिविर का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में योग एवं प्राणायाम के साथ सामान्य चिकित्सा, मर्म चिकित्सा और हृदय रोग चिकित्सा से संबंधित विभिन्न चिकित्सकीय स्टॉल लगाए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान कुल 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 10 लोगों की ईसीजी जांच, 36 रोगियों की मधुमेह जांच, 37 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच तथा 52 लोगों के उच्च रक्तचाप की जांच की गई। शिविर में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, जिला फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी, पंचकर्म सहायक, प्राकृतिक चिकित्सा सहायक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें