
गूंज, उधम सिंह नगर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने शिमला–कुरैया मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों एवं जर्जर सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित कार्यदायी संस्था से दूरभाष पर वार्ता कर मार्ग के शीघ्र पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
विधायक बेहड़ ने बताया कि शिमला–कुरैया मार्ग के पुनर्निर्माण का टेंडर स्वीकृत हो चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।जब तक सडक का निर्माण नहीं होता, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले वर्तमान मार्ग पर 9 किलोमीटर सड़क पर बने गड्ढों को भरने एवं आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
अधिशासी अभियंता एवं संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा विधायक को आश्वस्त किया गया कि आगामी 2–3 दिनों के भीतर मार्ग पर आवश्यक मरम्मत एवं गड्ढे भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही बेहड़ ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के साथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं वर्तमान में स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं कार्य प्रारंभ होने की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
बेहड़ ने विधायक निधि से चल रहे एवं स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उनका उद्देश्य किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
More Stories
उत्तराखण्ड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, डीबीटी के माध्यम से मिलेगी टैबलेट खरीदने की राशि
किच्छा में कांग्रेस का जोरदार जनसंपर्क, विधायक बेहड़ ने सायंकालीन जनसभाओं में भरी विकास की हुंकार, राजेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान की करी अपील
नगरपालिका चुनाव के लिए जारी है किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का जनसंपर्क, वार्ड 19 में घर – घर जाकर मांगे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट