
गूंज, चम्पावत। जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोहाघाट के छमनिया में 9.96 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर लंबा आधुनिक एथलेटिक सिंथेटिक रनिंग ट्रैक तैयार किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ट्रैक स्थानीय और प्रादेशिक स्तर के एथलीटों के लिए अभ्यास का बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सीमांत जनपद चम्पावत में तैयार किया गया यह सिंथेटिक ट्रैक खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ियों को पारंपरिक मिट्टी और घास के मैदानों की तुलना में बेहतर ग्रिप एवं समान सतह मिलती है। इससे धावकों को अभ्यास के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलने के साथ चोट के जोखिम को भी कम करने में सहायता मिलती है।
छमनिया में इस स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध होने से लोहाघाट और आसपास के क्षेत्रों के युवा एथलीटों को प्रशिक्षण के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय प्रतिभाओं को अपने क्षेत्र में ही अभ्यास और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलेगा।
इस आधुनिक ट्रैक के निर्माण से भविष्य में चम्पावत में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। खेल अवस्थापना के विकास से जिले के युवाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ चम्पावत की पहचान राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और मजबूत होने की उम्मीद है।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण