राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत ITBP के पूर्व सब-इंस्पेक्टर सतीश चंद्र पांडे का 81 वर्ष की आयु में निधन; पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Advertisement

गूंज, चम्पावत। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) से सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत सतीश चंद्र पांडे का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने 5 अक्टूबर 2026 को अंतिम सांस ली।

वर्ष 1945 में जन्मे सतीश चंद्र पांडे ने आईटीबीपी में लंबे समय तक अपनी निष्ठावान एवं उत्कृष्ट सेवाएं दीं और वे 31 मार्च 2002 को सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। देश की सीमाओं की सुरक्षा और सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ से भी अलंकृत किया गया था।

6 अक्टूबर को लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध ऋषेश्वर मंदिर घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर ITBP के अधिकारियों एवं जवानों की टुकड़ी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी और पूर्ण सैन्य सम्मान दिया।

उनके बड़े पुत्र हेम पांडे (शिक्षक) तथा छोटे पुत्र सुरेश चंद्र पांडे (भारतीय सेना में सेवारत) ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर धार्मिक रीतियों को पूरा सतीश पांडेय को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। सतीश पांडेय की अंतिम यात्रा में तथा ऋषेश्वर घाट पर लोहाघाट तथा आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें