राजकीय महाविद्यालय बनबसा में सम्पन्न हुई नामांकन पत्रों की जांच, सभी 5 नामांकन पाए गए वैध

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। जनपद चम्पावत के राजकीय महाविद्यालय बनबसा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। शुक्रवार को हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

महाविद्यालय के छात्र संघ प्रभारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कमलेश सक्टा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी 5 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।

अब राजकीय महाविद्यालय बनबसा में 5 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है और अब अध्यक्ष पद के लिए अनुष्का, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद के लिए खुशी वर्मा, सचिव पद के लिए मिली सागर, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रतिभा दत्त और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए रितेश बहादुर थापा की शपथ होना शेष है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें