मनिहारगोठ में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। मनिहारगोठ क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार अखराज खान पुत्र नियाजुल्लाह, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मनिहारगोठ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें