
गूंज। क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं भाषाविद डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ को उत्तराखंड शासन के भाषा विभाग द्वारा उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नामित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकरपुर में सेवारत डॉ. पंत लंबे समय से साहित्य सृजन के साथ-साथ भाषाई संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। साहित्य की विभिन्न विधाओं में उनकी छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसी वर्ष प्रकाशित उनका आत्मकथात्मक उपन्यास ‘समय से संलाप’ भी खासा चर्चित रहा है। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कहानियां, लघुकथाएं, कविताएं और लेख लगातार प्रकाशित होते रहे हैं।
डॉ. पंत लंबे समय से बुक्सा जनजाति की भाषा पर भी शोध एवं कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनकी साहित्यिक एवं भाषाई सेवाओं को देखते हुए इसी वर्ष उन्हें प्रदेश के राज्यपाल, भाषा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ को उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नामित किए जाने पर प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. रूप चंद्र शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, वरुण अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्ट, अमित पांडे, रविंद्र पांडे ‘पपीहा’, रामरतन यादव, रावेंद्र रवि तथा डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे ‘नंद’ समेत अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द