
गूंज, पिथौरागढ़। बरम-कनार सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान स्थित अधिसूचित धरना-प्रदर्शन स्थल पर पिछले कई दिनों से चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। सड़क निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं शुरू होने और प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना समाप्त करने के साथ ही भूख हड़ताल भी खत्म कर दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन और जिला प्रशासन को ग्रामीणों की मांग के सभी पहलुओं पर विचार कर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई तेज करते हुए वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि सड़क निर्माण से संबंधित प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को नियमानुसार जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर सोमवार को अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, पीएमजीएसवाई धारचूला के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ऐरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण से जुड़ी शेष औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।
धरना समाप्त होने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग के प्रति गंभीरता दिखाने और वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री, शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। आंदोलनकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई जल्द धरातल पर दिखाई देगी और क्षेत्र को सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार, ग्राम प्रधान सरिता देवी, भरत सिंह, चंद्र सिंह, पार्वती देवी, बीरमा देवी, तुलसी देवी, प्रकाश परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
किच्छा-नगला और जवाहर नगर अंडरपास निर्माण की मांग तेज, डीएम कार्यालय के सामने 24 घंटे धरने पर बैठेंगे विधायक बेहड़
सीएजी-आईसीएसएसआर शोध-आलेख प्रतियोगिता में टनकपुर की शिवांगी ने हासिल किया संयुक्त प्रथम स्थान, राजकीय महाविद्यालय टनकपुर की छात्रा को मिलेगा 62,500 रुपये का नकद पुरस्कार, उत्तराखंड के शहरी निकायों पर किया शोध
त्रिशूल चौक के पास टावर पर चढ़ी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, बेटे पर मुकदमा दर्ज होने के बाद टावर पर चढ़ी थी महिला, जानिए क्या है पूरा मामला