
गूंज, चम्पावत। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव आयोजित कराये जाने हैं, जिसे लेकर छात्र नेता और विभिन्न छात्र संगठन तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं महाविद्यालय प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट हुए हैं। इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में महाविद्यालय की प्राचार्य की डॉ अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 से संबंधित एक बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में पूर्णागिरी तहसील के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, पुलिस के अन्य अधिकारी सहित छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशी शामिल हुए। बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य 29 सितंबर 2026 को होने वाले चुनाव के संबंध में चर्चा और मंथन करना था।
इस बैठक में छात्रसंघ मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने सभी भावी प्रत्याशियों एवं प्रशासन को महाविद्यालय की चुनाव संबंधित तैयारियों और उसकी प्रक्रिया और नियमावली के संबंध में जानकारी दी तथा सभी प्रत्याशियों से सहयोग करने की आकांक्षा की।
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने भी सभी छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके समाधान के बारे में बताया। पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने भी सभी भावी प्रत्याशियों को चुनाव सही तरीके से करवाने हेतु आश्वस्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने सहयोग हेतु प्रशासन का धन्यवाद दिया और भावी प्रत्याशियों से भी सहयोग करने की अपील की।
More Stories
चंपावत में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, कनिष्ठ वर्ग के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, टनकपुर पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद
पूर्णागिरि मेले में टैक्सी वाहनों से अवैध वसूली का आरोप, 20 लाख रुपये के हिसाब पर उठाए सवाल