पालिका चुनाव को लेकर जारी है किच्छा विधायक बेहड़ के प्रयास, ताबड़तोड़ जनसभाएं कर मांग रहे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन, सिरौली कला में किया कांग्रेस प्रत्याशी रशीदा बेगम के कार्यालय का उद्घाटन

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, उधम सिंह नगर। किच्छा नगरपालिका और सिरौली नगर पंचायत के लिए किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के लगातार प्रयास जारी हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए वो लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर पालिका चुनाव को लेकर धुआंधार चुनावी अभियान चलाया। उन्होंने किच्छा नगरपालिका के वार्ड नंबर 7, 11, 14 एवं 13 में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं कांग्रेस सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि “कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच रहकर चुनाव लड़ रहे हैं। किच्छा की जनता का जो स्नेह, विश्वास और समर्थन मिल रहा है, वह हमारे लिए बड़ी ताकत है। नगर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ काम करेगी।”

उन्होंने कहा कि “राजेश प्रताप सिंह एवं कांग्रेस के सभासद प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिलने से नगर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कांग्रेस का उद्देश्य चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि चुनाव के बाद भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना है।”

इसके पश्चात विधायक बेहड़ ने सिरौलीकला में नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रशीदा बेगम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुटने तथा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर सईदुल रहमान, सरवर हाजी, नारायण बिष्ट, राजेश प्रताप सिंह,दर्शन कोली, तस्लीम, राजा, मोहम्मद आरिफ, अफसार कुरैशी, सैम मलिक, यूनिस कुरैशी फरियाद शाह, अंग्रेज सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें