नेपाल में भीषण बाढ़ के दृष्टिगत चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट, उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में यदि उत्तराखण्ड का कोई नागरिक फंसा है अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी है, तो उसकी सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे किसी उत्तराखण्ड निवासी अथवा परिचित के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान एवं उपलब्ध अन्य जानकारी साझा करने से त्वरित समन्वय एवं सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 तथा 8218867005 हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा आपदा संबंधी सूचना केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें