
गूंज, बहेड़ी। लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए शनिवार को एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानू प्रताप सिंह ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किच्छा नदी के जलस्तर और नदी किनारे बसे गांवों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान किच्छा नदी का जलस्तर सामान्य पाया गया। हालांकि बारिश की रफ्तार को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन नदी किनारे बसे सभी गांवों में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने मेगा फूड पार्क की ओर जाने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया। मौके पर जलभराव की स्थिति नहीं मिली और मार्ग पर आवागमन सामान्य पाया गया। प्रशासन की टीम बारिश के साथ ही नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रही है।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
More Stories
बहेड़ी में आयोजित हुई PDA की जन पंचायत, भारी बारिश के बीच उमड़ी भीड़, 2027 में सपा की सरकार बनाने का आह्वान
श्रीमद भागवत कथा में छठे दिन सुनाया गया रुक्मणी विवाह प्रसंग, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु
एडम्स एलीमेंट्री स्कूल की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा