अंडर -19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में चम्पावत की बेटियों का जलवा, उधम सिंह नगर को हराकर जीती प्रतियोगिता

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के बीच जनपद चम्पावत की बेटियों ने राज्य स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में चम्पावत की टीम राज्य चैंपियन बनी है। देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चम्पावत की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऊधमसिंह नगर को 13-8 गोल से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

खेल विभाग के हैंडबॉल कोच महेश चुफाल के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। विजेता टीम में आँचल गोस्वामी, प्रियंका खोलिया, सोनिया वर्मा, प्रियांशी, रिया, गरिमा बिष्ट, यशवनी, अक्षिता वर्मा, संगीता एवं निधि नारायण शामिल रहीं।चम्पावत की बेटियों की यह उपलब्धि जनपद के लिए हर्ष और गौरव का विषय होने के साथ ही अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम, कोच एवं खेल विभाग को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि चम्पावत की बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनपद की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें