
गूंज, चम्पावत। खेल महाकुंभ के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 12 सितंबर 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में किया गया।
स्पोर्ट्स हॉस्टल के बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग के 38-40 किलोग्राम भार वर्ग में गीता, 42-44 किलोग्राम में पूजा तथा 44-46 किलोग्राम में सोनाक्षी का चयन हुआ।
अंडर-14 बालक वर्ग में 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में यतिन चंद्र, 42-44 में नैतिक, 44-46 में मयंक रावत, 46-48 में अमित कुमार, 48-50 में हिमांशु तथा 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक का चयन किया गया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में 44-46 किलोग्राम में स्नेहा, 46-48 में समीक्षा, 52-54 में प्रीति तथा 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी चयनित हुईं।
वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में ललित, 48-50 में कृष्णा, 50-52 में सुजल, 52-54 में उत्सव, 54-57 में आयुष खनका, 57-63 में तुषार तथा 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन का चयन हुआ।
अंडर-20 बालिका वर्ग में 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी का चयन किया गया।
इस अवसर पर फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुपाल, ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान अली, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह हीरा सहित दीपक मौजूद रहे।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम