
गूंज, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर को प्रदेश के अधीन संचालित शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिसूचना पर सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं। शासन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को अधिसूचना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द